हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों द्वारा शनिवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. ताजा रेट के अनुसार हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंची है. बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी जिसके बाद देशभर में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ था.

Petrol Diesel Price 1

तेल कंपनियों द्वारा जारी कीमतों के अनुसार हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.45 रुपए जबकि डीजल 90.29 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. सीएम सिटी करनाल में आज एक लीटर पेट्रोल 96.62 रुपए तो वहीं डीजल 89.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. साइबर सिटी गुरुग्राम में आज आपको एक लीटर पेट्रोल 96.89 रुपए जबकि डीजल के लिए 89.76 रुपए प्रति लीटर खर्च करना होगा.

वहीं, हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. आज सिरसा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.81 रुपए तो वहीं डीजल 91.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए तो वहीं डीजल के लिए आपको 84.26 रुपए प्रति लीटर खर्च करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

SMS से जान सकते हैं रेट

पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है ,जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.