भिवानी | बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रि अपीयर एग्जाम का नोटिस जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं. इन परीक्षाओं का आयोजन 29 सितंबर 2022 से शुरू होगा और यह 10 अक्टूबर 2022 तक चलेगी.
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक होगा. स्टूडेंट्स को परीक्षा सेंटर पर कैलकुलेटर और मोबाइल फोन का प्रयोग करना वर्जित होगा. परीक्षा सेंटर पर स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा वरना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
हरियाणा बोर्ड महत्वपूर्ण डेट्स
- परीक्षा शुरू तिथि: 29 सितंबर 2022
- परीक्षा की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2022
- परीक्षा का समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक
