भिवानी में कृषि मंत्री व अखबार संपादक की जान को खतरा, जानिए पूरा मामला

भिवानी । किसान आंदोलन के चलते किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा किसानों से बातचीत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसान अपनी बात पर पूरी तरह से अड़े हुए हैं . ज़ब तक सरकार पूरी तरह से लागू किए गए, कानून को वापस नहीं लेती तब तक किसान प्रदर्शन करते रहेंगे.किसान आंदोलन के चलते भिवानी में कृषि मंत्री व हरियाणा दैनिक समाचार पत्र के संपादक मुकेश को जान से मारने की धमकी मिली है.

Phone Par Dhamki

फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

भिवानी के सदर थाना में यह मामला सामने आया है. संपादक मुकेश द्वारा भिवानी के सदर थाना में यह मामला दर्ज करवाया गया. उन्होंने बताया है कि उनके पास जब वे गांव में थे, अलग-अलग नंबरों से फोन कर उन्हें परेशान किया जा रहा था और फोन पर गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी दी गई है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

सदर थाना इंचार्ज द्वारा दिलाया गया आश्वासन

इसके चलते उन्होंने सदर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. सदर थाना इंचार्ज द्वारा मामला दर्ज करते हुए उन्हें आश्वासन दिलाया गया है कि जल्द से जल्द इस पर करवाई कर दोषियो पकड़ा जाएगा. इसमें हरियाणा की आवाज दैनिक अखबार के संपादक जान से मारने फोन पर कही गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.