Govardhan Puja 2022: क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? यहाँ पढ़े पूरा इतिहास

ज्योतिष, Govardhan Puja 2022 | दिपावली के अगले दिन गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है. कुछ लोग गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं. हर घर में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है. गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि गायों को उसी तरह पवित्र माना जाता है, जैसे कि नदियों में गङ्गा इसलिए कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की.

Govardhan Puja

क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा

कहा जाता है कि एक बार ब्रज में सभी लोग पूजा के कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे. उस समय भगवान श्रीकृष्ण ये सब देखकर सोच में पड़ गए और माता यशोदा के पास जाकर पूछने लगे कि माता ये सभी लोग किसी पूजा की तैयारियां कर रहे हैं. तभी माता ने बताया कि ये सब लोग भगवान इंद्र देवता की पूजा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. तब भगवान श्रीकृष्ण ने फिर से पूछा कि सभी लोग इंद्र देव की पूजा क्यों करेंगे तो यशोदा माता बताती हैं कि इंद्र देवता हम सबके लिए वर्षा करते हैं और उस बारिश की वजह से हर जगह अन्न की पैदावार अच्छी होती है. जिससे हर किसी की गाय के लिए चारा आता है.
तब श्रीकृष्ण माता से बोलते हैं कि इंद्रदेव का वर्षा करना उनका कर्तव्य है. इसलिए भगवान इंद्रदेव की पूजा की जगह हर किसी को गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए क्योंकि गोवर्धन पर्वत पर सभी गाय चरने जाती हैं. ये बात सुनकर सभी ब्रजवासी लोग भगवान इंद्रदेव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे. ये सब देखकर भगवान इंद्रदेव नाराज हो गए और क्रोध में आकर बहुत तेज बारिश करने लगे. जिसकी वजह से हर तरफ हड़कम मच गया.

बारिश की वजह से सभी ब्रजवासी लोग अपने-अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे. ये सब देखने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया. तभी सभी ब्रजवासी लोगों ने पर्वत के लिए नीचे जाकर शरण ली. जिसके बाद भगवान इंद्रदेव को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने भगवान इंद्रदेव ने श्रीकृष्ण से मांफी मांगी. इस दिन के बाद से हर जगह पर गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा शुरू हुई. इस त्यौहार यानि गोवर्धन पूजा में अन्न और गौवंश की पूजा का बहुत महत्व है.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts