इन तीन राशियों के जातक होने वाले हैं मालामाल, शनि देव की सीधी चाल का मिलेगा लाभ

ज्योतिष | शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. बता दें कि वह 23 अक्टूबर को मार्गी हुए थे. जिसके बाद से वह अपनी राशि मकर में सीधी चाल चल रहे हैं. शनि की इस सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ता है. वहीं, कुछ राशि के जातक ऐसे भी हैं जिन्हें शनि के मार्गी होने के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. इस अवधि में इन राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की, धन लाभ व भाग्य का भी सहयोग मिल सकता है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं तीन राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

SHANI DEV

इन राशियों पर है शनि देव की विशेष कृपा

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी होना काफी अच्छा साबित हो रहा है. इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिल रहा है. किस्मत का साथ मिलने के कारण इनके काम बनते चले जाएंगे. नौकरी के भी नए-नए अवसर मिल सकते है. धन लाभ हो सकता है.

मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना काफी लकी साबित हो सकता है. शनि की सीधी चाल का सबसे अधिक प्रभाव इस राशि के जातकों पर ही दिखाई देगा. इस वजह से इन्हें नौकरी में तरक्की व व्यापार में मुनाफा होने के भी योग बन रहे हैं. आने वाले समय में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.

तुला राशि : शनि का मार्गी होना तुला राशि के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी ला सकता है. इस दौरान आपको जिस तरक्की का इंतजार था अब वह मिलने वाली है. आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनते नजर आ रहे हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.