हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन का होगा नवाचार और विस्तार, लगभग 5 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भिवानी | हरियाणा के भिवानी रेलवे जंक्शन से नई ट्रेनों के संचालन के बाद अब शहर के लोगों को भिवानी शहर रेलवे स्टेशन का नवाचार और विस्तार की सौगात मिलने वाली है. इस प्रोजेक्ट के तहत 4 नए प्लेटफार्म और 11 कमरे टिकट बुकिंग के साथ प्रतीक्षालय का निर्माण भी किया जाएगा. जिसपर लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. उत्तर- पश्चिम रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य प्रीतम अग्रवाल ने अपने भिवानी दौरें के दौरान बताया कि इस काम के मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.

rail line

प्रीतम अग्रवाल ने बताया कि सिटी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन पर माल गोदाम बनाने के लिए प्रपोजल में लिखा गया है. इसके अलावा 14 नवंबर को होने वाली रेलवे बोर्ड मीटिंग में शहरवासियों व रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी. लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें और उनका सफर आरामदायक बनें, इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

सिटी स्टेशन भिवानी के विस्तार पर जानकारी देते हुए प्रीतम अग्रवाल ने बताया कि टिकट बुकिंग हॉल के साथ यात्रियों के विश्राम के लिए 11 कमरों का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, स्टेशन पर यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा और स्टेशन पर साफ- सफाई की दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि चार नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे. साथ ही मालगाड़ी के लिए माल गोदाम बनाने का भी प्रपोजल है.

उत्तर पश्चिम रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य प्रीतम अग्रवाल ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों के आवागमन में हो रही देरी के चलते,उन ट्रेनों का समय से आवागमन हो गया मुद्दे को बोर्ड मीटिंग में प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि रेल यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक आवागमन करने में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.