Idea व Vodafone ग्राहकों के लिए तोहफा, 65 रूपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च

टेक डेस्क । आइडिया और वोडाफोन के ग्राहकों को कंपनी एक बड़ी खुशखबरी दी है. Vodafone-idea ने एक बार फिर से ₹65 के प्रीपेड रिचार्ज को लॉन्च किया है. इस बार कंपनी ने इसे एक कोंबो पैक के तहत बाजार में उतारा है. पहले भी कंपनी ने इस रिचार्ज पैक को लांच किया था, लेकिन दिसंबर 2019 के दौरान इसे हटा दिया गया था. अब दोबारा से 1 साल बाद फिर से इस प्रीपेड रिचार्ज को लांच किया गया है.

Vi

यह ऑफर केवल चुनिंदा सर्किलो  में लॉन्च किया जाएगा

बता दें कि वोडाफोन आइडिया का यह नया रिचार्ज पिछले रिचार्ज से बिल्कुल अलग होगा. Vodafone-idea अब इसके साथ ₹52 के टॉकटाइम के साथ 100 एमबी डाटा भी दे रही है. इस रिचार्ज की सबसे खास बात यह है कि अब यह रिचार्ज 28 दिनों तक लिए वैध होगा. फिलहाल यह रिचार्ज केवल चुनिंदा सर्कल के लिए ही उपलब्ध होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इसे पूरे 22 टेलीकॉम सर्किलों के लिए जल्द ही लांच करेगी.

 जानिए  अन्य ऑफरस  के बारे में

  • कंपनी अपने इस नए 65रूपये के कोंबो प्लान के तहत 52 रूपये का लिमिटेड वैलिडिटी टॉकटाइम, एमबी का 2G /3G /4G डाटा और वॉइस कॉल दे रही है. अभी वॉइस कॉल पर एक पैसा प्रति सेकेंड का चार्ज किया जाएगा. इसके अलावा यह पैक 28 दिनों के लिए वैध होगा.
  • 65vi का यह कॉन्बो प्लांट सभी सर्कल के लिए नहीं है. इसे केवल कुछ चुनिंदा सर्किलो में ही लांच किया जाएगा. जिसमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र,गोवा,तेलंगाना, और मुंबई शामिल है. ऐसा माना जा रहा है कि ग्राहकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद इसे सभी सर्किलों में लांच किया जाएगा.
  • वोडाफोन आइडिया का ₹39 का पैक भी है. इसमें कंपनी ₹30 का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा देती है. इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की होती है. इसके अलावा ₹49 का भी कोंबो प्लान है. जिसमें ₹38 के टॉकटाइम के साथ 150MB का डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है. कंपनी ₹95 का भी प्लान देती है जोकि ₹70 के टॉकटाइम और 200 एमबी डाटा के साथ उपलब्ध है, इसकी वैधता 56 दिनों की है.
यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.