हरियाणा के तापमान में गिरावट आने से बदला मौसम, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के तापमान में दिनों-दिन गिरावट देखने को मिल रही है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बर्फबारी हो रही है जिस कारण इसका असर उत्तर भारत समेत हरियाणा में भी दिख रहा है. मौजूदा समय में दिन का मौसम तो ठीक रह रहा है मगर रात में भी तापमान में कमी देखने को मिल रही है. रात में कहीं-कहीं शीत लहरे भी चल रही हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है.

Sardi Ka Mausam Weather

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा राज्य में आमतौर पर मौसम 7 दिसम्बर तक साफ व खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. विभाग के मुताबिक, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. वहीं, ठंडी हवाएं पहाड़ों की तरफ चलने से अलसुबह व देर रात्रि को ठंड बने रहने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ से दिखेगा बादलों में बदलाव

मौजूदा समय में हरियाणा में कोहरा बहुत ही कम जिलों में दिखाई दे रहा है मगर अब कोहरा भी छाने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में उपस्थित नमी से कहीं कहीं अलसुबाह हल्की धुंध भी आने की संभावना है. देखा जाए तो आने वाले दिनों में अब कोहरा भी नजर आएगा. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आगे बताया है कि पश्चिम विश्वोभ के आंशिक प्रभाव से फिर से बादलों में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिसंबर से यह बदलाव आरंभ हो जाएगा.

उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड प्रकोप

दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में अब ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके आज सुबह कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए. वहीं, शाम से ही मौसम में ठंडक देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी.

3 महीने तक जताई शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के अंत तक देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला जाएगा. इन तीन महीनों के दौरान कोहरे और शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो कई राज्यों में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.