‘भाभी जी घर पर है’ शो को छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे चला रही है ऑटो, देखे वायरल वीडियो की सच्चाई

मनोरंजन डेस्क | ‘भाभी जी घर पर है’ फेम अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे टीवी जगत का काफी चर्चित चेहरा है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. उनके वीडियोस और फोटोस सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. इसी बीच शिल्पा शिंदे का एक और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा शिंदे आलीशान जिंदगी को छोड़कर Auto चलाती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखकर हर कोई काफी हैरान नजर आ रहा है.

shilpa shinde

वीडियो हो रहा वायरल

शिल्पा का यह वीडियो अब तक काफी लोगों ने देख लिया है. शिल्पा शिंदे का वायरल हो रहा है यह वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शिंदे ड्राइवर की सीट पर बैठी हुई नजर आ रही है. इसी दौरान एक लड़की उनके पास आती है और उनसे पूछती है कि क्या वह वर्सोवा चलेगी.

शिल्पा शिंदे बड़ी अकड़ में जवाब देती है नहीं. शिल्पा शिंदे से जब लड़की ने पूछा -खाली हो, तो वह कहती है नहीं. इस पर लड़की कहती है खाली तो है परंतु शिल्पा कहती है अब मेरे को नहीं जाना. इसके बाद शिल्पा कहती है, जहां मैं चलूंगी वहां चलोगे. लड़की कहती है हां मैं चलूंगी.

इस कॉमेडी शो से कर रही वापसी

फिर एक्ट्रेस बोलती है जा नहीं जाना. दोनों के बीच यह मजेदार बातचीत और शिल्पा का ऑटो रिक्शा वाला मजेदार एटीट्यूड फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ खबरें ऐसी भी सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि शिल्पा शिंदे सब टीवी के एक कॉमेडी शो से फिर से टीवी पर वापसी कर रही है. जब इस बारे में शिल्पा शिंदे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां मैं मैडम सर का पार्ट होने वाली हूं. बता दें कि यह टीवी शो पिछले काफी समय से टीवी पर ऑन एयर है. इस शो को कॉमेडी की वजह से काफी सराहना भी मिली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.