सोनीपत के इस गाँव में पंचायत चुनाव होने की वजह से कल रहेगी छुट्टी, नोटिस जारी

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के रूखी खास ग्राम पंचायत में पुन: मतदान को लेकर छुट्टी का ऐलान किया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मामला न्यायालय में चल रहा था जिस वजह से अब पुनमतदान करवाने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं. यही कारण है कि 13 दिसंबर को इस ग्राम पंचायत में छुट्टी रहेगी.

Women Vote

रूखी खास ग्राम पंचायत का है मामला

सोनीपत जिले के रूखी खास ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पंच पद के लिए पुनर्मतदान को लेकर सरकार की ओर से सरकारी अवकाश घोषित किया गया है. राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 13 दिसंबर को ग्राम पंचायत रुखी खास के शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा. इसके साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाले कारखानों, बैंकों व अन्य कार्यस्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को मंगलवार का सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा.

इस वजह से लिसा फैसला

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के वार्ड पांच में हुए चुनाव का मामला न्यायालय में विचाराधीन था. इसलिए यहां पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया है. मतदान के मद्देनजर मंगलवार को ग्राम पंचायत में अवकाश घोषित किया गया है. सरकार का उद्देश्य है कि ग्राम पंचायत का प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. ऐसे में अब लोग मंगलवार के दिन अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.