हरियाणा: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार कर रही पुरानी पेंशन योजना दोबारा लागू करने की तैयारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Yojana Haryana) को दोबारा से लागू करने को लेकर प्रदेश की खट्टर सरकार द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है. इसके लिए बकायदा खट्टर सरकार ने पुरानी पेंशन योजना दोबारा से लागू करने के बाद होने वाले सरकारी खजाने पर बोझ को लेकर हिसाब किताब लगाना आरंभ कर दिया है. पुरानी पेंशन योजना को दोबारा से लागू करने के लिए कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल तक कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है.

Rupees Money

नए साल तक मिल सकता है तोहफा

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वित्त विभाग से जानकारी मांगी गई है कि पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाए तो इससे बजट पर क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा. वित्त विभाग को तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है, जिसके बाद महकमे के अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू कर चुके हैं. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू हो सकती है.

2004 में शुरू हुई थी नई पेंशन योजना लागू

बता दें कि पड़ोसी प्रदेश राजस्थान और पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने से बड़े दबाव के कारण मनोहर सरकार ने भी इस दिशा में विचार शुरू किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने केंद्र में जनवरी 2004 में नई पेंशन योजना लागू की थी. इसे हरियाणा में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनवरी 2006 से लागू कर दिया था. तभी से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इस वजह से सरकार ने किया विचार

आंदोलन ने मार्च में जोर पकड़ा जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकारों ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल कर दी. हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया था लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नई पेंशन योजना ही लागू रहेगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार पेंशन बहाल करने को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पास कर चुकी है. हाल ही में, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बाद हरियाणा में भी परिस्थितियां बदली है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.