हरियाणा के तापमान में अभी और आएगी गिरावट, दिन का तापमान रहेगा सामान्य

चंडीगढ़ | हरियाणा में आधा दिसंबर बीत चुका है. मगर कड़ाके की ठंड अभी देखने को नहीं मिल रही है. दिसंबर के महीने में जिस तरह से ठंड अक्सर देखने को मिलती थी इस बार उस तरह से हरियाणा में ठंड नहीं पड़ रही है. मौसम विभाग ने 15 दिसंबर के बाद मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था. हालांकि, मौसम में किसी भी तरह का कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला. अब मौसम विभाग ने फिर से आने वाले दिनों के लिए अपना ताजा पूर्वानुमान जारी किया है.

COLD SARDI

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा प्रदेश में आमतौर पर मौसम 22 दिसंबर तक खुश्क बने रहने की संभावना है परंतु 20 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई हो सकती है. इस दौरान आमतौर पर उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने के आसार हैं.

दिन का तापमान रहेगा सामान्य

हरियाणा में मौजूदा समय में रात का अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अब इससे भी ज्यादा तापमान में कमी देखने को मिलेगी. दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने दिन के तापमान में कमी से इनकार किया है. विभाग के मुताबिक, दिन
के तापमान में किसी भी तरह का फेरबदल नजर कमी आएगा. दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

अभी नहीं है कोहरे का असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में अभी कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है. हरियाणा के अधिकतर जिलों में अभी कोहरा नहीं पड़ रहा है जबकि दिसंबर महीने में कोहरा अक्सर देखने को मिलता था. इस बार फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.