ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जिस भी राशि के जातक में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उसकी किस्मत बदल जाती है. उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. वहीं दूसरी तरफ शुक्र देव के अशुभ स्थिति में होने से व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शुक्र देव ने आज राशि परिवर्तन किया है.
आज शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. साल 2023 कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है.
नए साल पर इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि: इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मौजूदा समय किसी वरदान से कम नहीं है. आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होने वाला है. आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें. मान सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.
मिथुन राशि: लेनदेन के लिए मौजूदा समय काफी बढ़िया है, इस समय निवेश करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं. मौजूदा समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को धनलाभ होगा, साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. नौकरी और व्यापार के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. मान- सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे, जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें.
वृश्चिक राशि: यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए मौजूदा समय काफी बढ़िया है, प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की सराहना करेंगे.
मीन राशि: इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें, मेहनत करने से आपको कार्यों में सफलता जरूर हासिल होगी. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा, पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.
