हरियाणा को मिला बेस्ट इंडिया एग्री बिजनेस अवार्ड, 11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस किए स्थापित

चंडीगढ़ | किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है. इसी क्रम में हरियाणा सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र खोल रही है यदि किसान बागवानी की नई तकनीक अपनाएंगे तो उनकी आय में भी वृद्धि होगी.

Haryana Sarkar

11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए

बागवानी क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के लिए देश में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में हरियाणा सबसे आगे है. इसके लिए 11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं. इन उत्कृष्टता केंद्रों से कई किसानों को जोड़ा गया है. इसके अलावा, ‘उत्कृष्टता के गांव’ के माध्यम से बेहतर कृषि, बागवानी और पशुपालन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले गांवों की पहचान की जा रही है.

राज्य सरकार ने बागवानी में विविधीकरण को प्रेरित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मेरा पानी- मेरी विरासत, भावांतर भरपाई योजना, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना जैसे कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं. फसल अवशेष प्रबंधन, हर खेत-स्वस्थ खेत आदि कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं.

किसानों का रुझान बागवानी की ओर बढ़ा

राज्य में बागवानी का रकबा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा है. प्रदेश के किसान परंपरागत खेती के बजाय बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं. करनाल में महाराणा प्रताप उद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है. इस विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नए शोधों और विकसित की जा रही तकनीकों का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है. बागवानी फसलों को लेकर 40 हजार एकड़ तक का बीमा भी किसानों को दिया जा रहा है.

सरकार किसानों की आय बढ़ाने के साथ- साथ कृषि उत्पादों की धुलाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग की सुविधा के लिए पैक हाउस स्थापित करने के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान कर रही है. हरियाणा सरकार ने बागवानी फसलों की खेती को और बढ़ावा देने और आय बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 पैक हाउस स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

हरियाणा को बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिला

हरियाणा को कृषि में नीति निर्माण, उत्पादन, प्रौद्योगिकी, विपणन, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढांचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय कृषि और खाद्य परिषद द्वारा किसान हितैषी नीतियों के चलते ‘इंडिया एग्री बिजनेस अवार्ड-2022’ में राज्य को मिल चुका है.

700 एफपीओ बनाए गए

हरियाणा देश में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन में अग्रणी राज्य है और अब तक 700 एफपीओ का गठन किया जा चुका है और जल्द ही 1,000 एफपीओ के गठन का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

एशिया की सबसे बड़ी बागवानी मंडी गन्नौर में लगेगी

सोनीपत के गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी बागवानी मंडी स्थापित होने जा रही है. इसके बनने से किसान अपनी उपज को एक जगह बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकेंगे. हरियाणा का किसान अनाज के साथ- साथ फल, सब्जियां और फूल तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है. जब से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की बागडोर संभाली है.

इसी कड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को डिजिटल माध्यम से दिया जा रहा है. आज प्रदेश का किसान नई तकनीक का प्रयोग कर कम लागत में अधिक लाभ कमा रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.