Kanjhawala Case: बयान पलटने वाली निधि को लेकर बड़ा खुलासा, आगरा में दर्ज है ये मामला

नई दिल्ली, Kanjhawala Case | कंझावला केस की इकलौती गवाह निधि तब से अपने और केस से जुड़े अपने दावों को लेकर कई सवाल उठाती रही है. सबसे पहला सवाल यही उठा कि अगर अंजलि निधि की दोस्त थी तो उसे मरा हुआ छोड़कर कैसे भाग गई. अगर वह भाग भी गई तो उसने समय रहते पुलिस को इस बारे में क्यों नहीं बताया. करीब दो दिन बाद जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो उसके बारे में पता चल सका. अब इस निधि को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसकी पुष्टि निधि की मां ने की है. उन्होंने स्वीकार किया है कि निधि के खिलाफ आगरा में मामला दर्ज है.

Kanjhawala case

निधि को लेकर खुलासा

निधि की मां ने बातचीत में बताया कि उनकी बेटी को उनके भाइयों ने परिवार से निकाल दिया है. निधि कई सालों से अपने परिवार से अलग रह रही हैं. ऐसा क्यों पूछा गया तो उसने कहा कि वह अपनी सहेलियों के साथ घूमती थी इसलिए भाइयों ने उसे अलग कर दिया लेकिन वह बेटी से मिलने आती रहती है. उन्होंने पुष्टि की है कि कुछ साल पहले उनकी बेटी के खिलाफ आगरा में मामला दर्ज किया गया था लेकिन यह किस मामले में था उन्हें नहीं पता.

जानकारी के मुताबिक, निधि के खिलाफ आगरा में नशा तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई सफाई नहीं मिली है. आज पुलिस निधि को पूछताछ के लिए ले गई है. माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस इन तथ्यों का भी खुलासा कर सकती है. इसी बीच निधि के पड़ोसी ने बताया है कि निधि ने उसे धमकी दी है कि वह उस रात के बारे में किसी से कुछ न कहे.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

निधि ने जान को बताया खतरा

गुरुवार को अंजलि के परिजन निधि के घर के बाहर आए थे. जिसके बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों से उसे घर से निकालने को कहा. लोगों ने निधि के खिलाफ नारेबाजी की. उस गली में रहने वाले लोग भी अंजलि के परिवार वालों का साथ दे रहे थे. मोहल्ले वालों ने उसके घर की बिजली की मेन लाइन बंद कर दी. ऐसे में निधि ने पुलिसकर्मियों से अपनी सुरक्षा की मांग की है.

उनका कहना है कि उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए. उसने लोगों पर हमले की आशंका जताई है. निधि चश्मदीद होने के कारण उसके घर के बाहर 24 घंटे दो से तीन पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.