बवानीखेड़ा: सुंदर ब्रांच नहर में दोबारा छोड़ा गया पानी, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल

भिवानी ।  बवानीखेड़ा में सुंदर ब्रांच नहर में दोबारा पानी आने से बवानीखेड़ा क्षेत्र में जल का घरों तक पहुंचा. इससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी.

Nahar

दोबारा छोड़ा गया पानी, सभी ग्रामवासी खुश

बता दें कि अबकी बार सुंदर ब्रांच नहर में कम पानी आया था. जिसकी वजह से बवानीखेड़ा के कई गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया. जिसके कारण लोगों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ा,लेकिन अब लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी. क्योंकि अब सुंदर ब्रांच नहर में दोबारा से पानी छोड़ा गया है. जिसकी वजह से पास के गांव की अन्य नहरो में भी पानी पहुंचना शुरू हो गया है. जिससे सभी ग्रामवासी खुश हैं.

ग्रामीणों ने किया नहरी प्रशासन व सरकार का आभार प्रकट

कई न्यूज़ चैनल्स ने भी नहर में कम पानी आने की मांग को लेकर न्यूज़ प्रकाशित की थी. जिसके चलते नहरी प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए, दोबारा से नहर में पानी छोड़ा है. ग्रामीणों का कहना है कि दो-तीन दिन के अंदर उनके गांव के नहरों तक भी पानी पहुंच जाएगा. सभी ग्रामीणों ने इसके लिए नहरी प्रशासन व सरकार का आभार प्रकट किया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.