हरियाणा: मंत्रियों के विभागों में हुआ बड़ा फेरबदल, यहां पढ़ें किसके पास कौन- सा विभाग

चंडीगढ़ | हरियाणा में 12 विभागों के विलय के बाद मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस बदलाव से गृह मंत्री को बड़ा झटका लगा है. उनसे दो पोर्टफोलियो वापस ले लिए गए हैं. शिक्षा विभाग कंवर पाल गुर्जर के पास रहेगा. उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को दी गई है.

Haryana CM Manohar Lal

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को मिले ये विभाग

हरियाणा के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सुरक्षित रहे. उनके पास अभी भी 7 विभाग बाकी हैं. इनमें राजस्व और आपदा प्रबंधन, उत्पाद शुल्क और कराधान, उद्योग और वाणिज्य, लोक निर्माण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, नागरिक उड्डयन और पुनर्वास शामिल हैं.

कंवर पाल के पास रहेगा स्कूल शिक्षा विभाग

स्कूल शिक्षा विभाग कंवर पाल गुर्जर के पास रहेगा. इसके साथ ही, सीएम मनोहर लाल ने कंवरपाल गुर्जर को पर्यावरण वन्य जीव विभाग की जिम्मेदारी दी है. सहकारिता मंत्री बनवारी लाल को लोक स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी मिली है. बनवारी लाल के पास पहले से सहकारिता विभाग था. अब उन्हें जनस्वास्थ्य विभाग भी दे दिया गया है.

हरियाणा का शिक्षा विभाग बंटा

विभागों के विलय के बाद हरियाणा के शिक्षा विभाग का बंटवारा हो गया है. कंवर पाल गुर्जर को स्कूली शिक्षा और मूलचंद शर्मा को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. मूलचंद शर्मा के पास अब परिवहन, खनन और भूविज्ञान, चुनाव और उच्च शिक्षा विभाग हैं. जबकि कंवर पाल गुर्जर के पास वर्तमान में स्कूली शिक्षा, संसदीय कार्य, आतिथ्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन तथा विरासत एवं पर्यटन का प्रभार है.

सीएम ने दिया ये बयान

हरियाणा के सीएम ने कहा कि 12 से 13 छोटे विभागों को मिलाकर उन्हें कम कर दिया गया है. इसमें से एक छोटा विभाग निकलता है और दूसरे विभाग में चला जाता है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है. स्कूल को 2 विभागों में बांटा गया है. उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा को अलग कर दिया गया है. इसके साथ ही सामाजिक न्याय को अंत्योदय में मिला दिया गया है. यह सरकार की नई व्यवस्था है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.