अंबाला में शादी से लौट कर आ रहा था परिवार, ट्रक से टकराने पर मां- बेटे की मौत

अंबाला | हरियाणा के अंबाला में सुबह के समय दर्दनाक सड़क दुर्घटना देखने को मिली है. साहा के तेपला, जगाधरी रोड पर आज सुबह आठ बजे सड़क हादसे में मां- बेटे की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के माछीवाड़ा में भतीजी की शादी से लौट रहे एक परिवार की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए. घायलों को सोमवार सुबह छावनी सिविल अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.

death

शादी में शामिल होकर वापस आ रहा था परिवार

यमुनानगर के लालद्वारा की रहने वाली शशि अपनी बहन की भतीजी की शादी में शामिल होने लुधियाना के माछीवाड़ा गई हुई थी. सोमवार की सुबह उसे विदा करने के बाद परिजन यमुनानगर स्थित अपने घर अर्टिगा वाहन से लौट रहे थे. कार में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती शानू सवार थे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

बताया जा रहा है कि सुबह झपकी आने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसा. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना में शशि, कपिल और शानू घायल हो गए जबकि पूनम और उनके बेटे अकुल की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.