खाद पर किसानों को 50% सब्सिडी देगा हरियाणा बागवानी विभाग, ऐसे उठाएं लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में बागवानी खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है और सरकार द्वारा बागवानी खेती करने वाले किसानों को लगातार प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. सरकार बागवानी खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी भी दे रही है ताकि किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर बागवानी को बढ़ावा दे सकें.

bagh baag bag farming

प्रदेश सरकार अब तक बागवानी फसलें उगाने पर सब्सिडी मुहैया करा रही थी तो वहीं अब सरकार ने बागवानी फसलों के लिए घुलनशील खाद पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का फैसला लिया है. बागवानी विभाग द्वारा एक किसान को दस हजार रुपए के घुलनशील खाद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी. एक किसान पांच एकड़ के लिए अधिक से अधिक घुलनशील खाद खरीद सकता है.

ऐसे उठाएं योजना का लाभ

  • घुलनशील खाद पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए किसान को इफको व कृभको कंपनी से खाद खरीदना होगा.
  • किसान 10 हजार रुपए तक जितना भी खाद खरीदेगा, उसके बिल को संबंधित खंड उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा.
  • बिल जमा होने पर किसान को 50% सब्सिडी दी जाएगी.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

योजना का लाभ अवश्य उठाएं

जिला बागवानी अधिकारी विजय ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी खेती करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा. एक किसान को 10 हजार रुपए तक की राशि का खाद खरीदने पर इस योजना के तहत 50% सब्सिडी दी जाएगी. किसानों को खाद खरीदारी बिल की प्रति खंड उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.