हिसार | खेलों के मैदान पर अब बिजली निगम के कर्मचारी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाने के लिए उतरेंगे। हरियाणा में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक हिसार के विद्युत नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी।

इस प्रतियोगिता में निगम के कुल 934 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रतियोगिता की अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय खेल समिति की ओर से खिलाड़ियों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।
हिसार में होंगे मुकाबले
बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर तक हिसार के विद्युत नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इस प्रतियोगिता में निगम के कुल 934 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रतियोगिता की अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय खेल समिति के महासचिव रविंद्र पानू के अनुसार, पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले सर्कल और जोन स्तर पर होंगे, जबकि महिला कर्मचारियों की प्रतियोगिताएं जोन स्तर पर आयोजित की जाएगी।
क्रिकेट से कुश्ती तक…
पुरुष वर्ग में 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो शामिल हैं। इसके अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। जोन स्तर पर क्रिकेट और 6 भार वर्गों में फ्रीस्टाइल कुश्ती भी कराई जाएगी।
वहीं, महिला कर्मचारी एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और 500 किलोग्राम भार वर्ग में रस्साकशी में हिस्सा लेंगी। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।
2 दिसंबर को होगा उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह 9:30 बजे मार्च पास्ट होगा और 10 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को अपना मूल कर्मचारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।