बिजाई के इतने दिनों बाद करें सिंचाई, गेंहू के बंपर उत्पादन से बदल जाएगी किसानों की किस्मत

चंडीगढ़ | गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए समय पर बिजाई के साथ फसल की सिंचाई का सही ध्यान रखना भी जरूरी है। खासकर पहली सिंचाई में देरी या जल्दबाजी करने से पौधों की बढ़त प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसानों को खेत की नमी और फसल की स्थिति देखकर पानी देना चाहिए। बता दें कि कृषि विशेषज्ञ डॉ. जयकिशन के अनुसार, अगर खेत में पहले पलेवा किया गया है।

Wheat Irrigation

अच्छी तरह जुताई के बाद गेहूं की बिजाई हुई है तो पहली सिंचाई 21 दिन बाद करना लाभदायक रहता है। हालांकि, दोपहर के समय पौधों के हरे रंग में बदलाव दिखाई देने लगे तो सिंचाई का समय बढ़ाकर 25 दिन तक किया जा सकता है।

इस समय करें पहली सिंचाई

वहीं, जिन खेतों में अधिक नमी के दौरान बिजाई की गई है, वहां पहली सिंचाई कम से कम 28 दिन बाद करनी चाहिए। इससे खेत में ज्यादा पानी भरने और पौधों को नुकसान होने का खतरा कम रहता है। फसल की अलग-अलग अवस्थाओं के अनुसार सिंचाई का समय तय करना जरूरी है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, किसान इस शेड्यूल को ध्यान में रख सकते हैं।

सिंचाई का पूरा शेड्यूल

तारीख दिन छुट्टी का कारण
11 नवंबर बुधवार भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और लक्ष्मी पूजा
13 नवंबर शुक्रवार वांगला फेस्टिवल
16 नवंबर सोमवार छठ पूजा
20 नवंबर शुक्रवार इगास-बग्वाल
23 नवंबर सोमवार सेंग कुट स्नेम
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
27 नवंबर शुक्रवार कनकदास जयंती

यूरिया का प्रयोग

सिंचाई के दौरान यूरिया का प्रयोग करना भी लाभदायक रहता है। इससे खेत में पहले से मौजूद पराली के गलने की प्रक्रिया शुरू होने में मदद मिलती है। हालांकि, यूरिया की मात्रा खेत और फसल की जरूरत के अनुसार कृषि विशेषज्ञ की सलाह से तय करनी चाहिए।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.