आप भी शुरू कर सकते हैं 20 हजार रूपये में यह सुपरहिट बिज़नस, सालाना होंगी लाखों में कमाई

नई दिल्ली, Business Ideas | यदि आप भी कम पैसे में अपना कोई बिज़नस शुरू करना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. इस खबर में हम आपको एक ऐसा आईडिया देंगे जिसमें आप सिर्फ 20000 रूपये खर्च करके लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.

Salary Rupee

कम रुपए में शुरू करें आज ही अपना नया बिज़नेस 

बता दे कि लेमन ग्रास खेती जिसे नींबू की घास भी कहते हैं. इस खेती से काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. वही, इसके लिए आपको ज्यादा पैसों की आवश्यकता भी नहीं होती. लेमन ग्रास के बिजनेस को लेकर पीएम मोदी ने भी मन की बात के दौरान जिक्र किया था. इस खेती का प्रयोग किसान अपनी आर्थिक आय को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं.

इसके साथ ही, देश की तरक्की में भी आप योगदान दे सकते हैं. लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी डिमांड होती है. लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां इस्तेमाल करती है. इसी वजह से मार्केट में इस तेल के दाम भी काफी अच्छे मिल जाते हैं. इस खेती की सबसे खास बात है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है. इसके खेती से आप सिर्फ एक हेक्टर से ही साल भर में करीब 4 लाख रूपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं.

इस प्रकार करे लेमन ग्रास की खेती

इसके लिए खाद की आवश्यकता नहीं होती. साथ ही, इसे जंगली जानवरों के नष्ट करने का भी कोई डर नहीं है. एक बार फसल की बुवाई होने के बाद यह लगातार 5 से 6 साल तक चलती रहती है. लेमन ग्रास की खेती करने का बेहतर समय फरवरी से जुलाई का मौसम होता है. 1 साल में तीन से चार बार कटाई होती है. लेमन ग्रास से तेल निकल जाता है, 1 साल में एक कट्ठे जमीन से करीब 3 से 5 लीटर तेल निकलता है. इस तेल के दाम 1000 से 1500 रुपए हैं.

लेमन ग्रास खेती की 3 से 5 महीने बाद पहली कटाई की जाती है. लेमन ग्रास तैयार हुई है या नहीं इसका पता लगाने के लिए इसे तोड़कर सुघने पर नींबू की तेज खुशबू आए, तो समझ जाइए की यह तैयार हो गई है. जमीन से 5 से 8 इंच ऊपर इसकी कटाई करें. 3 सालों तक इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ती है. लेमन ग्रास की नर्सरी बेड तैयार करने का सबसे अच्छा समय मार्च- अप्रैल का महीना माना जाता है. यदि आपके एक हेक्टेयर में लेमन ग्रास की खेती करते हैं, तो शुरुआत में आपको 20 से 40 हजार रूपये ख़र्च करने होंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.