भारी बारिश ने थामे रेलगाड़ियों के पहिए, कल रद्द रहेगी 10 ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

अंबाला | उत्तर भारत में मानसूनी बारिश जमकर कहर बरपा रही है. खासकर जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ है. इसी वजह से बार- बार ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, हालात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.

Train Cancelled

भारी बारिश से आई समस्या

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ- माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत हो गई है. इसे देखते हुए कल चलने वालीं 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द रहेंगी.

रद्द की गईं 10 ट्रेनें

ट्रेन नंबर मार्ग
14661 बाड़मेर – जम्मूतवी रेल सेवा
14662 जम्मूतवी – बाड़मेर रेल सेवा
14803 भगत की कोठी – जम्मूतवी रेल सेवा
14804 जम्मूतवी – भगत की कोठी रेल सेवा
12413 अजमेर – जम्मूतवी रेल सेवा
12414 जम्मूतवी – अजमेर रेल सेवा
19224 जम्मूतवी – साबरमती रेल सेवा
19223 साबरमती – जम्मूतवी रेल सेवा
19108 एमसीटीएम उधमपुर – भावनगर टर्मिनस रेल सेवा
19028 जम्मूतवी – बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.