हरियाणा- पंजाब में यात्रियों के लिए खुशखबरी, श्री माता वैष्णोदेवी और हरिद्वार के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें

अंबाला | हरियाणा और पंजाब के लोगों को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) के अवसर पर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी गई है. आज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार की ओर से चलने वाली दो विशेष ट्रेन संचालित हो रही है. विशेष ट्रेन नंबर 04676/ 04675 जो श्री माता वैष्णो देवी, जम्मू होते हुए पंजाब, हरियाणा से निकल कर हरिद्वार पहुंचेगी. यह ट्रेन 1 तथा 2 सितम्बर को चलेगी तथा हरिद्वार से वापस वैष्णोदेवी कटरा आएंगी.

Train Railways

भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि ट्रेन नंबर 04676, 1 और 2 सितंबर को सुबह 06:10 बजे माता वैष्णोदेवी कटरा से रवाना होकर जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. इस ट्रेन में एक एसी कोच, 8 जनरल, 2 एसएलआर और 6 बोगियां श्रीटियर एसी होगी.

पंजाब- हरियाणा के यात्रियों को फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर यानी आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना हुई ट्रेन रात करीब 9 बजे वापस लौटेगी. यह ट्रेन हरिद्वार से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी. इस ट्रेन के संचालन से जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.