अंबाला | हरियाणा के अंबाला कैंट (Ambala Cantt) के मतिदास नगर के रहने वाले 25 वर्षीय नितिन वर्मा भले ही कद में छोटे रह गए हों, लेकिन उन्होंने जो काम किया है अब उसकी हर जगह सराहना हो रही है. दरअसल, नितिन ने बिना दहेज के शादी करके समाज में बाकी लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है. 12वीं तक पढ़े नितिन सेल्स का काम करते हैं. वहीं, उनकी दुल्हन बनी 23 साल की लड़की आरूषी शर्मा पंजाब के रोपड़ की रहने वाली हैं. उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है.
ऐसे हुई मुलाकात
बात करीब 2 सप्ताह पहले शुरू होती है, जब नितिन के किसी रिश्तेदार ने आरुषि को एक कार्यक्रम में देखा था. उन्होंने आरुषि के परिवार की डिटेल निकलवाई. तब पता चला कि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है. इनके पिता का भी देहांत हो चुका है और मां घरों में काम करके अपना गुजर बसर चला रही है. आरुषि के छोटे भाई की लंबाई भी कम है, लेकिन घर के बाकी सभी लोग नॉर्मल हैं.
जब नितिन के परिवार के द्वारा आरुषि के परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया, तो उन्होंने सहर्ष उसे स्वीकार कर लिया क्योंकि नितिन ने बिना दहेज के शादी के लिए हामी भरी थी. नितिन की सोच थी कि रिश्ते मानवता से बनते हैं, पैसों से नहीं.
रिसेप्शन का वीडियो हुआ वायरल
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 6 अप्रैल को रिसेप्शन के बाद 13 अप्रैल को रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई. रिसेप्शन के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया. मेहमानों ने भी इस मौके का खूब लुत्फ़ उठाया. अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने भी वीडियो को ढेर सारा प्यार दिया और दूल्हा- दुल्हन को प्यार लुटाते हुए कमेंट किए. लोगों ने कहा कि नितिन और आरुषि दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है.
