त्यौहारी सीजन पर घर जाना होगा आसान, 34 स्पेशल ट्रेनें होगी संचालित; कंफर्म टिकट पर मिलेगी 20 फीसदी छूट

अंबाला | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय (Rail Ministry) ने 34 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में आसानी हो सके. ये स्पेशल ट्रेनें हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, जम्मू- कश्मीर, असम, उत्तराखंड, कोलकाता आदि राज्यों से होकर गुजरेंगी.

Indian Railways Train 2

सितंबर- नवंबर में होगी संचालित

भारतीय रेलवे ने त्यौहारी सीजन पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के नंबर भी तय कर दिए हैं और उनकी औसत गति का विवरण भी सभी मंडलों को भेजा गया है. इस बार वेटिंग टिकट की समस्या से बचने हेतु स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया है, ताकि यात्री समय पर अपनी टिकट बुक कर सकें. ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर महीने के बीच संचालित होगी.

रेलयात्रियों को त्यौहारी सीजन पर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए कंफर्म टिकट मिल सकें, इसके लिए जल्द ही बुकिंग प्रकिया को शुरू किया जाएगा. यदि कंफर्म टिकट मिलती है, तो एक तरफ का किराया 20% कम हो जाएगा. वेटिंग टिकट पर इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा. सीनियर डीसीएम ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों में किराए पर 20 प्रतिशत छूट एक तरफ की रहेगी, बशर्ते टिकट कंफर्म हो.

राउंड ट्रिप पैकेज

भारतीय रेलवे द्वारा गत दिनों राउंड ट्रिप पैकेज की घोषणा की गई है, जिसके तहत यात्रियों को वापसी यात्रा के लिए रियायती किराये का लाभ मिलेगा. यह छूट एक ही यात्री समूह के लिए आने और जाने वाली दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग करने पर लागू होगी. बुक किए गए टिकटों पर किराया वापस नहीं किया जायेगा. यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना टिकट बुक कर सकते हैं.

इन राज्यों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 04221/ 22, वाराणसी से बठिंडा तक अप- डाउन में 23 नवंबर से 29 सितंबर तक चलेगी.
  • इसी तरह ट्रेन नंबर 04224/ 23, वाराणसी से चंडीगढ़ तक अप डाउन में चलेगी. यह ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी तक जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 04610, (अमृतसर- दरभंगा) ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, साहनेवाल, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली वाया गोरखपुर होते हुए दरभंगा तक सफर तय करेगी.
  • ट्रेन नंबर 04602/01, फिरोजपुर कैंट से पटना जंक्शन.
  • ट्रेन नंबर 04508/07, सरहिंद से सहरसा जंक्शन.
  • ट्रेन नंबर 04618/17, अमृतसर से सहरसा जंक्शन.
  • ट्रेन नंबर 04612/11, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से गुवाहाटी.
  • ट्रेन नंबर 04614/13, जम्मूतवी से कोलकाता.
  • ट्रेन नंबर 04312/11, योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता.
  • ट्रेन नंबर 04314/13, योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर जंक्शन.
  • ट्रेन नंबर 04211/12, सुलतानपुर से कटरा.
  • ट्रेन नंबर 04214/13, लखनऊ से टाटा नगर जंक्शन.
  • ट्रेन नंबर 04205/06, अयोध्या कैंट से दिल्ली.
  • ट्रेन नंबर 04525/26, सहारनपुर जंक्शन से अंबाला कैंट.
  • ट्रेन नंबर 04219/20, शाहगंज से अयोध्या धाम तक संचालित होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.