हरियाणा में 1 जनवरी से पुराने नंबरों पर संचालित होगी 38 ट्रेनें, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

अंबाला | हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद ही जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि 1 जनवरी 2025 यानि नए साल से अंबाला कैंट स्टेशन से होकर सफर करने वाली 38 ट्रेनों के नंबरों में बदलाव हो जाएगा. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के निर्देश पर अंबाला मंडल ने ट्रेनों के बदलाव को लेकर सूची जारी कर दी है.

Railway Station

कोविड काल में हुआ था बदलाव 

इस बदलाव के मुताबिक, अब इन ट्रेनों को कोरोना काल से पहले के नंबरों से संचालित किया जाएगा. यानि अब 0 की जगह छह का नंबर ट्रेन के साथ दर्ज होगा. वहीं, जनरल श्रेणी की टिकटों में भी पुराने नंबर दिखाई नहीं देंगे. टिकटों पर अब चार की बजाय 5 अंकों के नंबर छापे जाएंगे.

गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों और मेमू आदि का जीरो नंबर से संचालन शुरू किया था और इन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों का दर्जा दिया गया था. स्पेशल का दर्जा मिलने पर रेल किराए में बढ़ोतरी हो गई थी. पहले जहां अंबाला कैंट से बराड़ा का 10 रूपए किराया लगता था, लेकिन स्पेशल का दर्जा मिलने पर यह किराया बढ़कर 30 रूपए हो गया था.

पुराना नंबर कहां से कहां नियमित नंबर

  • 04176 – पानीपत- अंबाला – 64481
  • 04140 – अंबाला- कुरुक्षेत्र – 64482
  • 04139 – कुरुक्षेत्र- अंबाला – 64483
  • 04689 – अंबाला- जालंधर – 74645
  • 04690 – जालंधर- अंबाला – 74646
  • 06997 – अंबाला- दौलतपुर चौक – 74991
  • 06998 – दौलतपुर चौक- अंबाला – 74992
  • 04506 – कालका- शिमला – 52445
  • 04569 – अंबाला- कालका – 54531
  • 04570 – कालका- अंबाला – 54532
  • 04547 – अंबाला- बठिंडा – 54551
  • 04548 – बठिंडा- अंबाला – 54552
  • 04531 – अंबाला- धूरी – 54553
  • 04549 – अंबाला- पटियाला – 54557
  • 04550 – पटियाला- अंबाला – 54558
  • 04147 – सहारनपुर- अंबाला – 64501
  • 04532 – अंबाला- सहारनपुर – 64502
  • 04578 – अंबाला- सहारनपुर – 64504
  • 04501 – हरिद्वार- ऊना हिमाचल – 64511
  • 04502 – ऊना हिमाचल- हरिद्वार – 64512
  • 04523 – सहारनपुर- नंगलडैम – 64513
  • 04524 – नंगलडैम- अंबाला – 64514
  • 04567 – अंबाला- नंगलडैम – 64515
  • 04568 – नंगलडैम- अंबाला – 64516
  • 04577 – अंबाला- नंगलडैम – 64517
  • 04580 – नंगलडैम- अंबाला – 64518
  • 04503 – अंबाला- लुधियाना – 64521
  • 04504 – लुधियाना- अंबाला – 64522
  • 04579 – अंबाला- लुधियाना – 64523
  • 04582 – लुधियाना- अंबाला – 64524
  • 04584 – अंबाला- पानीपत – 64532
  • 04013 – पानीपत- अंबाला – 64541
  • 04595 – कुरुक्षेत्र- अंबाला – 64545
  • 04596 – अंबाला- कुरुक्षेत्र – 64546
  • 04589 – कुरुक्षेत्र- अंबाला – 64547
  • 04590 – अंबाला- कुरुक्षेत्र – 64548
  • 04593 – अंबाला- अंब अंदौरा – 64563
  • 04594 – अंब अंदौरा- अंबाला – 64564
यह भी पढ़े -  छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, साढ़े 4 साल के बच्चे ने 2 मिनट में झंडे देखकर बताएं 195 देशों के नाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.