हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर लगी 5 ATVM मशीनें, रेलयात्रियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

अंबाला | भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब रेलवे ने टिकटों के लिए लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) स्थापित की है.

Railway Station

लगाई गई 5 मशीनें

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य मैनेजर अंबाला रेलवे स्टेशन ने बताया कि अंबाला रेलवे स्टेशन पर 5 ATVM मशीनें लगाई गई है. जिनके जरिए ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आसानी से टिकट की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए पहले ही रिजर्व टिकट समेत कई अन्य सुविधाएं दी जा रही है, लेकिन अब आम टिकट लेने के लिए भी रेलवे स्टेशन पर AVTM लगाई हैं.

उन्होंने बताया कि AVTM में कोई भी QR CODE के जरिये किसी भी स्टेशन की टिकट ले सकता हैं, जिसकी पेमेंट अपने-आप खाते से कट जाएगी. यदि किसी कारणवश टिकट नहीं आती तो 24 घंटों में उनके पैसे वापिस आ जाएंगे. जो व्यक्ति टिकट निकालने में सक्षम नहीं है, उनके लिए इन मशीनों पर एक व्यक्ति की तैनाती की गई है. इससे उस व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा.

लोगों ने जताई खुशी

AVTM मशीनें स्थापित होने पर रेलयात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे हमें ट्रेन टिकट के लिए लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. स्टेशन पर पहुंचकर इस मशीन द्वारा आसानी से कहीं की भी टिकट कम समय में ले सकते हैं, जबकि पहले टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में समय खराब करना पड़ता था. रेलवे की इस नई पहल से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.