अंबाला से कालका व नारायणगढ़ रूट पर एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अंबाला बस स्टैंड से नारायणगढ़ और कालका रूट पर नई इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है, ताकि यात्रियों को आधुनिक, स्वच्छ और किफायती परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके.

Electric Buses

इन इलेक्ट्रिक एसी बसों में प्रति व्यक्ति किराया अंबाला कैंट से शहजादपुर तक 65 रूपए, नारायणगढ़ का 90 रुपए और कालका का 120 रूपए किराया तय किया गया है. दोनों रूटों पर दो इलेक्ट्रिक बसें रोजाना दो- दो फेरे लगाकर यात्रियों को वातानुकूलित सफर का अनुभव देगी.

नारायणगढ़ शेड्यूल

अंबाला सिटी बस स्टैंड से नारायणगढ़ के लिए पहली इलेक्ट्रिक बस सुबह साढ़े 5 बजे रवाना होकर सवा 6 बजे अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचकर साहा और शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ पहुंचेगी. इसी रूट पर दूसरी बस दोपहर 01.20 बजे अंबाला सिटी से रवाना होकर 2 बजे अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचकर आगे नारायणगढ़ के लिए सफर करेगी. यह समय- सारणी रोजाना सफर करने वाले लोगों, नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स और स्थानीय व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है.

कालका शेड्यूल

अंबाला सिटी से कालका के लिए पहली बस सुबह 05.50 बजे रवाना होकर साढ़े 6 बजे अंबाला कैंट बस स्टैंड पर पहुंचेंगी. इसके बाद यह इलेक्ट्रिक बस जीरकपुर और पिंजौर होते हुए कालका का सफर तय करेगी. इसी रूट पर दूसरी बस दोपहर डेढ़ बजे अंबाला सिटी से रवाना होकर 02.10 बजे अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचते हुए आगे कालका का सफर तय करेगी. इस बस के संचालन से उन यात्रियों को स्पेशल फायदा पहुंचेगा जो रोजाना पिंजौर, परवाणू और कालका के लिए आवागमन करते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.