किसान आंदोलन की समाप्ति पर आज से हरियाणा में पटरी पर दौड़ेगी रद्द ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पंजाब- हरियाणा (Punjab & Haryana) सीमा पर शंभु बार्डर (Shambhu Border) के नजदीक रेलवे ट्रैक जाम कर रहे किसानों ने कल अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है. किसानों के रेलवे ट्रैक से हटने के बाद अब रेल यातायात पहले की तरह बहाल हो रहा है. जिन ट्रेनों को दो दिन पहले रद्द या फिर आंशिक रूप से रद्द किया गया था, उन सभी ट्रेनों का मंगलवार से सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा. हालांकि, 4 ट्रेनें रैंक की कमी के चलते आज रद्द रहेगी.

Train Railways

बहाल ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 04488, हांसी- रोहतक ट्रेन 21 मई से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04983, रोहतक- पानीपत ट्रेन 21 मई से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04984, पानीपत- रोहतक ट्रेन 21 मई से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14654, अमृतसर- हिसार ट्रेन 21 और 22 मई को संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14816, ऋषिकेश- श्रीगंगानगर ट्रेन 21 और 22 मई को संचालित होगी.

बहाल आंशिक रद्द रेल सेवाएं

  • ट्रेन नंबर 14526, श्रीगंगानगर- अंबाला ट्रेन 21 और 22 मई को श्रीगंगानगर से अंबाला तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14525, अंबाला- श्रीगंगानगर ट्रेन 21 और 22 मई को अंबाला से श्रीगंगानगर तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14735, श्रीगंगानगर- अंबाला ट्रेन 21 और 22 मई को श्रीगंगानगर से अंबाला तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14736, अंबाला- श्रीगंगानगर ट्रेन 22 और 23 मई को अंबाला से श्रीगंगानगर तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14887, ऋषिकेश- बाड़मेर ट्रेन 21 और 22 मई को ऋषिकेश से बाड़मेर तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 14888, बाड़मेर- ऋषिकेश ट्रेन 21 और 22 मई को बाड़मेर से ऋषिकेश तक संचालित होगी.

रैंक की कमी से आज रद्द रहेगी ये 4 ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 14563, हिसार- अमृतसर रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 14815, श्रीगंगानगर- ऋषिकेश रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 04745, चूरू- लुधियाना रेलसेवा
  • ट्रेन नंबर 04743, हिसार- लुधियाना रेलसेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.