हरियाणा कृषि विभाग का 10वीं पास बेरोजगारों के लिए तोहफा, दिया जाएगा बीज खाद और दवाई बेचने का लाइसेंस

अंबाला | अगर आप 10वीं पास हैं और किसी अच्छे रोजगार की तलाश में है, तो आज की खबर आपके लिए अहम होने वाली है. हरियाणा कृषि विभाग द्वारा 10वीं पास युवाओं को बीज, खाद और दवाइयां बेचने का लाइसेंस दिया जाएगा. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर जसविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एक्सटेंशन ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा ऐसे युवाओं को डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर (बेसी) करवाया जाएगा. इसके बाद, युवा खाद, बीज और दवाइयां बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर पाएंगे.

Exam Jobs

दिया जाएगा 48 सप्ताह का प्रशिक्षण

विभाग द्वारा दसवीं पास युवाओं को 48 सप्ताह का प्रशिक्षण देने के बाद डिप्लोमा दिया जाएगा. इसके लिए सप्ताह में एक दिन क्लास लगानी होगी. इस डिप्लोमा को लेने के बाद युवा भारत के किसी भी राज्य में खाद, बीज और दवाई बेचने का लाइसेंस प्राप्त कर पाएंगे, जिसकी फीस ₹20000 होगी.

नकली खाद और बीज की समस्या पर भी लगेगी रोक

उन्होंने बताया कि अब से पहले बीज, खाद और दवाइयों के डीलर के लाइसेंस के लिए डिप्लोमा की जरूरत नहीं थी, लेकिन भारत सरकार द्वारा अब इसके लिए डिप्लोमा की अनिवार्यता कर दी गई है. इस कोर्स के करने के बाद युवाओं को खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की बेहतर जानकारी मिलेगी, जिससे वह किसानों को उचित जानकारी दे पाएंगे. इसके अलावा बाजार में उपलब्ध नकली खाद और बीज की समस्या को भी कंट्रोल में किया जा सकेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts