अंबाला शहर को मिली 5 नई इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात, लोकल रूट्स पर होगी संचालित

अंबाला | हरियाणा की नायब सैनी सरकार शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास कर रही है. कई प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही है ताकि यात्रियों को एसी बसों में आरामदायक सफर का आनंद मिल सकें. साथ ही, पर्यावरण प्रदुषण पर नियंत्रण करने में मदद मिल सके. परिवहन मंत्री अनिल विज के गृह जिले अंबाला को अब 5 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है. इन बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा. इससे पहले शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही थी.

Electric Buses

सभी शहरों में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें

कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को आरामदायक और स्वच्छ सफर का अनुभव मिलेगा. इन नई बसों के जुड़ने से लोकल बस सेवा पूरी तरह ‘ग्रीन और क्लीन’ बन गई है. इससे अंबाला शहर का वातावरण और ज्यादा स्वच्छ बनेगा. उन्होंने बताया कि धीरे- धीरे प्रदेश के सभी शहरों में लोकल रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा ताकि प्रदुषण मुक्त वातावरण बनाया जा सके.

अनिल विज ने बताया कि आने वाले समय में अंबाला के लोकल बस रूटों पर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन किया जाएगा ताकि शहर प्रदूषण- मुक्त परिवहन की मिसाल कायम कर सकें. वर्तमान में लोकल रूट्स पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से 25 बसों का संचालन किया जा रहा है जिनमें से अब 15 इलेक्ट्रिक एसी बसें हैं.

इन रूटों पर संचालन

अंबाला रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक एसी बसों को अंबाला शहर से अंबाला कैंट, बब्याल, बोह, महेशनगर, पंजोखरा साहिब, एमएम अस्पताल, शाहपुर, कोटकछुआ और अन्य इलाकों में नियमित रूप से चलाया जा रहा है. शहर में चलने वाली ये इलेक्ट्रिक बसें आमजन के लिए किफायती दर और आरामदायक एसी सफर का माध्यम बन चुकी है. इन बसों को सवारियों के हिसाब से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.