अनिल विज ने दिया बड़ा बयान- रोकी जा सकती है हेल्थ वर्कर्स की सैलरी, जानिये वजह

अंबाला । हरियाणा के जो हेल्थ वर्कर समय पर वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवा रहे. उनकी सैलरी रोकी जा सकती है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इससे संबंधित बयान दिया. अनिल विज ने कहा कि हेल्थ वर्कर्स और कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी चाहिए और वह जल्द से जल्द दूसरी डोज लगाएं. जो फ्रंटलाइन वर्कर दूसरी डोज नहीं लगवा रहे उनके लिए सरकार कानून के तहत फैसला ले सकती है अर्थात उनकी सैलरी भी रोकी जा सकती है.

anil vij 2

स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई हेल्थ वर्कर्स और वॉरियर्स पर सख्ती 

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग अभी भी जारी है. इसमें कोरोना वैक्सीन को एक मजबूत हथियार माना जा रहा है. जिसको लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने वाले हेल्थ वर्कर और कोरोना वारियर्स पर सख्ती दिखाई है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि जिन हेल्थ वर्कर्स और कोरोना वारियर्स  ने वैक्सीन  की दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह लगवा ले, क्योंकि वह चाहते कि अगर कोरोना की तीसरी लहरा आती है तो सब सुरक्षित रहे. अगर वह वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगाते तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.