अंबाला रेलवे स्टेशन पर लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, अब बिना लाइन में लगे मिलेगा टिकट

अंबाला | हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन पर लगाई गई ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, अब बिना लाइन में लगे मिलेगा टिकटअंबाला रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की है. अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी. अक्सर देखा जाता था कि यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है.

Train Genral Ticket Railways

ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की शुरुआत

अब अंबाला रेलवे स्टेशन पर पांच ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं. इन मशीनों की मदद से यात्री बिना किसी दिक्कत के टिकट प्राप्त कर सकेंगे. सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे द्वारा पहले ही रिजर्वेशन और अन्य टिकट सुविधाएं दी जा रही थीं, और अब जनरल टिकट के लिए भी एटीवी मशीनें लगाई गई हैं. यात्री इन मशीनों के जरिए किसी भी स्टेशन का टिकट खरीद सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं.

मिलेगी रिफंड की सुविधा 

अगर किसी कारण टिकट नहीं मिलती है, तो यात्रियों को 24 घंटे के भीतर पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे. इसके अलावा, जिन यात्रियों को टिकट निकालने में समस्या होगी, उनके लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा. इस नई सुविधा के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts