3 दिन बंद रहेगी अंबाला की कपड़ा, सर्राफा और मनियारी मार्केट; फटाफट जान लीजिए वजह

अंबाला | समर वेकेशन चल रहा हैं और हर कोई अपने परिवार के साथ टूर पर जाने की योजना बना रहा है. इसी कड़ी में अंबाला शहर की प्रसिद्ध कपड़ा और मनियारी मार्केट में भी छुट्टियों का दौर शुरू हो रहा है. इन बाजारों में दूरदराज क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. लेकिन अब अगले कुछ दिनों तक इन बाजारों में सभी दुकानें बंद रहेगी. यानि आप खरीदारी नहीं कर पाएंगे.

Ambala Monday Market

3 दिन बंद रहेगी मार्केट

अगर आप अंबाला की कपड़ा, ज्वेलरी या मनियारी मार्केट में खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 24, 25 और 26 जून को अंबाला की कपड़ा मार्केट, सर्राफा बाजार और मनियारी मार्केट की सभी दुकानें बंद रहेंगी.

क्या है वजह?

कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि पहले 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को ही मार्केट बंद रहती थी, ताकि व्यापारी अपनी फैमिली के साथ समय बिता सकें, लेकिन एक दिन का समय पर्याप्त नहीं होता है. इसलिए अब हर साल जून के आखिरी सप्ताह में 3 दिन की छुट्टी रखने का फैसला लिया गया है.

इस बार 24, 25 और 26 जून को मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि अपने परिवार के साथ अच्छे से समय बिताया जा सकें. इस दौरान पुरानी कपड़ा मार्केट की सभी दुकानें बंद रहेगी. ऐसे में बाहर से आने वाले व्यापारियों और आस- पास के लोगों को पहले ही सूचित कर दिया गया है, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े. इन उपरोक्त दिनों में सर्राफा बाजार भी बंद रहेगा. यदि आप भी अंबाला के इन बाजारों में खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इन तारीखों को ध्यान में रखें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.