स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस, सभी प्रवासी मजदूरों को वापसी पर करवाना होगा कोरोना टेस्ट

अंबाला । कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी उद्योग व फैक्ट्री मालिकों के पास पत्र लिखकर भेजा गया है. इसमें लिखा हुआ है कि मजदूरों के कोविड टेस्ट करवाए जाए. अगर इस आदेश की उल्लंघना की गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

corona photo

प्रवासी मजदूरों की वापसी पर होगा कोरोना टेस्ट 

बता दे कि धान का सीजन शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में भी किसानों को लेबर के कोविड टेस्ट व वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा. प्रवासी मजदूरों के हरियाणा वापसी पर अंबाला स्वास्थ्य विभाग खास तैयारी में जुटा हुआ है. इसके तहत अंबाला स्वास्थ्य विभाग सभी उद्योगों व छोटी-बड़ी फैक्ट्री मालिकों को नोटिस जारी करने जा रहा है. सभी मालिकों को दूसरे राज्यों से लोटे मजदूरों का कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन करवाना होगा.

जिला स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा भी इसका ऐलान किया गया है कि हरियाणा में आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों का को भी टेस्ट किया जाएगा. अंबाला स्वास्थ्य विभाग सभी मालिकों को इसके लिए नोटिस जारी करेगा ताकि सुरक्षा की दृष्टि से सभी मजदूरों का कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन हो सके. अगर कोई फैक्ट्री मालिक इस आदेश को नहीं मानता तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.