हरियाणा में लांच होगा ई- कुबेर, सालाना करोड़ों रूपए की होगी बचत; किसानों को भी फायदा

अंबाला | चंडीगढ़ व अन्य राज्यों की तर्ज पर अब हरियाणा (Haryana) में भी ई- कुबेर (अर्बन को- आपरेटिव बैंक) लांच होगा. प्रदेश में अंबाला से इसकी शुरुआत 15 अप्रैल से की जाएगी. इसके बाद, अन्य जिलों में भी इसे लांच कर दिया जाएगा. इसके लिए ट्रेजरी के कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दिला दी गई है. ई- कुबेर लांच होने से ट्रेजरी और विभागों के बीच से बैंकों को हटा दिया जाएगा.

Kitnasak Kisan Fasal

सालाना करोड़ों रुपए की बचत

विभाग से बिल जनरेट होने के बाद फिजिकल बिल ट्रेजरी और ट्रेजरी से ई- कुबेर के जरिए सीधे रिजर्व बैंक से उसकी पेमेंट हो जाएगी. पहले फिजिकल बिल ट्रेजरी में आने के बाद ट्रेजरी उसका ईपीएस यानि इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम नंबर जारी करता था. फिर डीडीओ की डोंगल से वेरिफाई करवाने के बाद ट्रेजरी के ईपीएस को बैंक में देना पड़ता था और बैंक के माध्यम से बिल पास होता था.

ई- कुबेर लांच होने से बैंक वाला सारा काम ट्रेजरी और रिजर्व बैंक ही करेगा. ट्रेजरी से ही बिल पास होंगे और ट्रेजरी से ही रुपये भी रिजर्व बैंक के माध्यम से सीधे संबंधित विभाग के खाते में भेज दिए जाएंगे. बैंकों के बीच से हटने के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का सालाना लाभ होगा.

ई- कुबेर के फायदे

  • इसकी मदद से, देश के सभी बैंकों के एकल चालू खाते जोड़ सकते हैं.
  •  यह प्रणाली सभी कार्य दिवसों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
  •  विभागों के कर्मियों को ट्रेजरी और ट्रेजरी से बैंक के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे.
  •  भुगतान समय में कमी आएगी.

किसानों को फायदा

इस बार गेहूं के सीजन में किसानों की जितनी भी पेमेंट होगी, वह बैंक के माध्यम से न होकर ई- कुबेर से ही होगी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार प्रदेश के किसानों को अपनी गेहूं की राशि का भुगतान जल्द मिल जाएगा.

15 अप्रैल से अंबाला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन जाएगा जहां ई- कुबेर लांच होगी. इसके बाद, पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा. बैंक वाली सारी प्रक्रिया ट्रेज़री विभाग करेगा और पेमेंट सीधे रिजर्व बैंक के माध्यम से होगी- सुनीता गोस्वामी, जिला खजाना विभाग अधिकारी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.