खुशखबरी: अंबाला से चंडीगढ़- पंचकूला रूट पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें कब से होगी शुरुआत

अंबाला | चंडीगढ़ और कालका रूट पर अंबाला (Ambala) से जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके लिए जल्द ही इन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण किया जाएगा. बसों के संचालन से पहले रोडवेज विभाग के अधिकारी इलेक्ट्रिक बसों के रूटों का आंकलन करेंगे. परीक्षण सफल होने के बाद अंबाला कैंट बस स्टैंड से पंचकूला, कालका और चंडीगढ़ के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा को शुरू किया जाएगा.

Electric Buses

यात्रियों को पहुंचेगा फायदा

अंबाला कैंट से उपरोक्त रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से बड़े स्तर पर लोगों को फायदा पहुंचेगा. स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा सहित अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा. वर्तमान में अंबाला से जीरकपुर तक ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही है. ऐसे में यात्रियों को पंचकूला जाने के लिए जीरकपुर से दूसरी बसों में सवार होना पड़ता है.

अंबाला कैंट से रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा सहित अन्य लोग पंचकूला, चंडीगढ़ और कालका के लिए आवाजाही करते हैं. इसके बाद, शाम को घर वापस लौटते हैं. सुबह व शाम के समय हरियाणा रोडवेज की अधिकांश बसें यात्रियों से खचाखच भरी होती है. ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. इस रूट के यात्रियों को और बेहतर परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी.

इन रूटों पर चल रही इलेक्ट्रिक बसें

  • रूट नंबर 1: अंबाला शहर से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क
  • रूट नंबर 2: अंबाला शहर से बबयाल वाया सुभाष पार्क
  • रूट नंबर 3: अंबाला शहर से पंजोखरा वाया कलरहेड़ी
  • रूट नंबर 4: अंबाला शहर से अंबाला कैंट वाया जंडली
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.