अंबाला | महाकुंभ मेले की समाप्ति के बाद अब भारतीय रेलवे (Indian Railways) होली पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारियों में जुट गया है. होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी. रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.
चंडीगढ़- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04504, चंडीगढ़ से रात 11.35 बजे 6, 13 तथा 20 मार्च को संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04503, गोरखपुर से रात 10.05 बजे 7, 14 तथा 21 मार्च को संचालित होगी और अगले दिन चंडीगढ़ पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन बीच रास्ते अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलम नगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी.
गोरखपुर- अमृतसर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 05005, गोरखपुर से दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.12 बजे अंबाला कैंट और सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. इस ट्रेन का संचालन 5, 12, 19 और 26 मार्च को होगा. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05006, अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर शाम 4.40 पर अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का संचालन 6, 13, 20 और 27 मार्च को रहेगा. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर- जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर सिटी व ब्यास रेलवे स्टेशन ठहराव करेगी.
नई दिल्ली- कटरा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04081, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 8, 10, 12, 15 व 17 मार्च को रात 11.45 बजे संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णो देवी से 9, 11, 16 और 18 मार्च को रात 9.20 बजे संचालित होगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
कटरा- बनारस स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04604, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 9 व 16 मार्च को शाम सवा 6 बजे संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04603 बनारस से शाम 5.30 बजे 11 और 18 मार्च को संचालित होगी. यह ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ व रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
मऊ जंक्शन- अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 05301, मऊ जंक्शन से सुबह 4.42 बजे रवाना होकर रात 12.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. इस ट्रेन का 6, 13, 20 व 27 मार्च को संचालन रहेगा. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05302 अंबाला कैंट से रात 1.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी. 7, 14, 21 व 28 मार्च को यह ट्रेन संचालित होगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भेलथारा रोड, भाटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मानकपुर, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत व पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.
