स्कूली बच्चों की मौज! हरियाणा के इन जिलों में बढ़ाई गई सर्दी की छुट्टी; देखें आधिकारिक नोटिस

अंबाला | हरियाणा में भीषण सर्दियों को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई थी. सभी विद्यालयों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया था. ऐसे में 16 जनवरी से सभी विद्यालयों को पुनः की भाँती खोला जाना था. इस विषय में शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया जा चुका था, लेकिन जैसा सर्वविदित है कि अभी भी प्रदेश के लोग भीषण सर्दी की चपेट में है और शीत लहर से जूझ रहे हैं. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार द्वारा सर्दी की छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है.

Haryana CM Nayab Singh Saini

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

इसी बीच जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला और कुरुक्षेत्र द्वारा इस विषय में आज 15 जनवरी को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसके अनुसार शहर के सरकारी और निजी स्कूलों को 16 और 17 जनवरी को स्कूल बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है.

घने कोहरे और ठंड के कारण यह निर्णय लिया गया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक बाकी जिलों के विषय में अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts