खुशखबरी: छठ पूजा- दिवाली पर चलेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेनें, फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | त्यौहार के सीजन पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 3 जोड़ी त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं. ये स्पेशल ट्रेनें सितंबर के अंत से दिसंबर के आखिर तक चलेंगी और कई महत्वपूर्ण शहरों, जिलों और राज्यों को कवर करेंगी.

RAIL TRAIN

बांद्रा टर्मिनस- अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09095, बांद्रा टर्मिनस- अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन शाम साढ़े 5 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09096, अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस, 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार रात 9 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 6 बजे बांद्रा पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

बांद्रा टर्मिनस- लुधियाना जंक्शन स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09097, बांद्रा टर्मिनस- लुधियाना जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार रात 9:50 बजे बांद्रा से रवाना होकर मंगलवार रात साढ़े 12 बजे लुधियाना पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09098, लुधियाना- बांद्रा टर्मिनस, 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, कोटा, नई दिल्ली, पानीपत और अंबाला स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

उधना- जयनगर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09151, उधना- जयनगर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर को सुबह 6:45 बजे उधना से रवाना होकर 1 अक्टूबर को रात साढ़े 9 बजे जयनगर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09152, जयनगर- उधना स्पेशल, 1 अक्टूबर को रात 11 बजे जयनगर से रवाना होकर 3 अक्टूबर को शाम 5:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, प्रयागराज, आरा, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

रिजर्वेशन शुरू

ट्रेन नंबर 09151 की बुकिंग 28 सितंबर से शुरू होगी. जबकि ट्रेन नंबर 09095, 09096, 09097 और 09098 के लिए रिजर्वेशन 29 सितंबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. इन ट्रेनों में एसी 2- टियर, एसी 3- टियर, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.