अंबाला एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर, 15 अगस्त से शुरू होंगी उड़ानें; इन राज्यों के लिए शुरू होगी विमान सेवा

अंबाला | हरियाणा की नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि 15 अगस्त से अंबाला एयरपोर्ट (Ambala Airport) से उडानें शुरू हो जाएंगी. इससे पहले एयरपोर्ट में बाउंड्री वॉल, पार्किंग एरिया, मुख्य बिल्डिंग, एंटरेंस, रोड, कैंटीन, वॉटर टैंक समेत बाकी इलेक्ट्रिकल काम पूरे करवा लिए जाएंगे.

Airport

पड़ोसी राज्यों को भी होगा फायदा

अंबाला एयर फोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल अंबाला एयरपोर्ट में विमान के टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए किया जाएगा. प्रदेश के साथ- साथ पड़ोसी राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा. यहां से अलग- अलग शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी.

जल्द साइन होगा एमओयू

आरडीएस- यूडीए के तहत एयरलाइंस और प्रदेश सरकार के बीच जल्द ही उड़ान संचालन के लिए एमओयू साइन होगा. इस अवसर पर नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार, हरियाणा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक मनीष चौधरी, अंबाला उपायुक्त डॉ. शालीन, एयरफोर्स व आर्मी के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts