अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले और आसपास के इलाकों को अब जल्द ही हवाई यात्रा की सुविधा मिलने वाली है, क्योंकि शहर के हवाई अड्डे से जल्द हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी. अनुमान है कि नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद यहां से घरेलू उड़ाने शुरू हो जाएंगी.
अनिल विज ने दी जानकारी
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बन चुका है. जल्दी ही, आचार संहिता हटने के बाद यहां से विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी. यहां से विमान उड़ाने के लिए बड़ी- बड़ी एयरलाइन ने एविएशन मंत्रालय में अप्लाई कर दिया है. इस एयरपोर्ट को उड़ान 4.2 के तहत तैयार किया गया है.
इस रूट पर उड़ेगी फ्लाइट्स
यहां से श्रीनगर फ्लाइट के लिए आरसीएस रूट फ्लाईबिंग एयरलाइंस को जिम्मेदारी दी गई है. इस एयरपोर्ट के लिए निर्धारित मार्गो के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं, जबकि जेट विंग्स एयरलाइंस ने इसके लिए प्रस्ताव पेश किया है. इस एयरपोर्ट को लेकर फिलहाल अंबाला- श्रीनगर- अंबाला रूट को फाइनल किया गया है.
शुरुआती चरण के बाद अंबाला- लखनऊ- अंबाला सहित बाकी रूटों के लिए भी फ्लाइट से शुरू कर दी जाएगी. इस एयरपोर्ट के विकास के लिए 25 करोड रुपए की राशि मंजूर हुई है.
