हरियाणा में कल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, किसानों को मिलेगी ये सुविधाएं

अंबाला | हरियाणा में कल यानि 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए मंडियों में प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम किए जाते हैं, ताकि किसानों (Kisan) को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े. अंबाला मंडी की बात करें तो यहां किसानों के लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है.

FotoJet 97 compressed

विश्राम गृह की सुविधा

अंबाला कैंट अनाज मंडी के सेक्रेटरी नीरज भारद्वाज ने बताया कि फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, बैठने- ठहरने का प्रबंध, शौचालय, साफ-सफाई इत्यादि का विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस बार मंडी में किसानों के लिए वातानुकूलित विश्राम गृह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां वे आराम कर सकते हैं.

मंडी में किसानों के लिए कैंटीन खोली गई है, जहां मात्र 10 रूपए में भरपेट भोजन की सुविधा मिलेगी. मंडी के गेट पर टेंट लगाकर किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. बारदाना भी मंडी में आ चुका है और 1 अप्रैल से फसल आने के साथ ही इसे किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

व्यवस्थाओं की सराहना

अनाज मंडी के आढ़तियों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बार अनुमान है कि फसल की खरीद समय पर होगी, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा. पिछले साल की तुलना में इस बार मंडी में बेहतर इंतजाम किए गए हैं. गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त वाटर कूलर लगाएं गए हैं. इसके अलावा, किसानों के बैठने की जगह पर कूलर- पंखे आदि का प्रबंध किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.