हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, इन 3 जिलों के पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन

चंडीगढ़ | हरियाणा के तीन जिलों अंबाला, करनाल और हिसार के पुलिसकर्मियों को हरियाणा सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सूबे के गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इन जिलों के पुलिसकर्मियों को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिसकर्मियों के बराबर प्रमोशन मिलेगा क्योंकि पुलिस विभाग में होने वाली इस असामनता को खत्म करने के लिए हमारी सरकार ने लगभग 4,560 नए पद सृजित किए हैं.

POLICE 3

अनिल विज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अंबाला, करनाल और हिसार जैसी पुरानी रेंज के पुलिसकर्मी पदोन्नति में काफी पीछे रह गए थे जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में इनके साथ के समय में भर्ती हुए पुलिसकर्मी हवलदार से इंस्पेक्टर की पोस्ट पर पहुंच गए हैं लेकिन इन जिलों के कर्मी हवलदार के हवलदार ही रह गए.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

गृहमंत्री ने बताया कि ये पुलिसकर्मी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि इनको भी प्रमोशन देते हुए पुलिसकर्मियों के बराबर लाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस असामनता को खत्म करने के लिए 4,560 नए पद सृजित किए गए हैं और इन पदों के सृजन को सीएम मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है.

अब ये मामला वित्त विभाग के पास गया हुआ है और जैसे ही वहां से स्वीकृत मिलती है तो ऐसे सभी कर्मी बाकी रेंज के पुलिसकर्मियों के बराबर आ जाएंगे. विज ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. डायल 112 सेवा शुरू होने से आमजन का कानून में विश्वास बढ़ा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.