अंबाला के हलवाई बाजार में टिक्की खाने रुके गृहमंत्री अनिल विज, पढ़ें फिर आगे क्या हुआ…

अंबाला | हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की बेबाकी शनिवार देर शाम अंबाला कैंट के हलवाई बाजार में देखने को मिली. देर शाम वह अपने काफिले और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हलवाई बाजार पहुंचे. यहां उन्होंने सड़क पर खड़े होकर आम आदमी की तरह कैंट की मशहूर टिक्की का स्वाद चखा.

Anil Vij on Tikki Stall

लोगों की उमड़ी भीड़

छावनी के हलवाई बाजार में अचानक गृहमंत्री का काफिला रुका तो बाजार आए दुकानदार व लोग हैरान रह गए मंत्री विज ने गाड़ी से उतरते ही हलवाई बाजार के मशहूर विशाल टिक्की वाले से टिक्की मंगवा ली. इन लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली.

विज को गोलगप्पे और टिक्की है पसंद

मंत्री विज ने पेपर प्लेट में टिक्की का स्वाद चखा. उसे देखकर बाजार में कई लोग और दुकानदार उससे मिलने पहुंचे और उससे बातचीत की. बता दें कि अनिल विज अंबाला के मशहूर गोलगप्पों के भी शौकीन हैं. उनके साथ, भाजपा नेता संजीव वालिया, सुरेंद्र तिवारी, आशीष अग्रवाल, डॉ. दिनेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.