हरियाणा में दिखा ईमानदारी का नजारा, बस ड्राइवर- कंडक्टर ने सवारी को लौटाया रुपयों से भरा बैग

अंबाला | हरियाणा में आज के समय में किसी से ईमानदारी की अपेक्षा करना बहुत बड़ी भूल समझी जाती है, लेकिन गाहे- बगाहे कुछ लोग ऐसे भी मिल जाते हैं, जो इन मिथकों को तोड़ते हुए समाज के लिए प्रेरणा स्रोत तो बनते ही हैं. साथ ही, ईमानदारी का जीता जागता उदाहरण भी पेश करते हैं. ऐसा ही कुछ उदाहरण हरियाणा के अंबाला जिले में रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पेश किया. यहाँ एक राहगीर बस में अपना रुपयों से भरा बैग भूल गया, लेकिन गनीमत यह रही कि यह बैग बस ड्राइवर और कंडक्टर को मिल गया. उन्होंने उस रात्रि से बात की और उसे रुपयों से भरा बैग लौटा दिया.

Haryana Roadways

जल्दबाज़ी में बस में छूटा बैग

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति बरेली के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में बैठा था. इस दौरान ट्रेन लेट होने के डर से वह राजपुरा उतर गया और गलती से अपना रुपयों से भरा बैग बस में ही भूल गया, जिसमें ₹15,000 कैश और कुछ जरूरी कागजात थे. यात्री को जब एहसास हुआ कि उसने अपना रुपयों से भरा बैग बस में ही छोड़ दिया है, तो उसने बस ड्राइवर को फोन कर इस विषय में जानकारी दी. उसके बाद, रोडवेज कर्मचारियों द्वारा जब बस की तलाशी ली गई तो वहीं बैग भी पड़ा हुआ मिला.

बैग वापिस पाकर यात्री हुआ गदगद

रोडवेज कर्मचारियों ने यात्री को अंबाला कैंट बस स्टैंड पर उस बैग को लौटा दिया गया. रुपए पाकर यात्री भी काफी गदगद नजर आया और रोडवेज कर्मचारियों का धन्यवाद किया. इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला कैंट बस स्टैंड अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आज हरियाणा रोडवेज की एक बस में रुपयों से भरा एक बैग मिला था. जल्दबाजी के चक्कर में एक यात्री उसे बस में ही भूल गया था. यात्री को वापस बस स्टैंड पर बुलाकर रुपए समेत बैग को लौटा दिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts