हरियाणा में एक शख्स की उसके शौक ने छीनी जिंदगी, 5 दिन पहले खरीदी थी 16 लाख की बाइक

अंबाला | हरियाणा के अंबाला से एक झकझोर कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स का शौक ही उसकी जान का दुश्मन बन गया. यहां शहर के एकता विहार चौक निवासी 38 वर्षीय ललित वर्मा की पंचकूला सेक्टर- 4 व 12 हाईवे पर रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है.

Accident New

16 लाख रूपए की खरीदी थी बाईक

बताया जा रहा है कि ललित को राइडिंग का जबरदस्त शौक था और उसने पांच दिन पहले ही 16 लाख रुपए की नई कावासाकी निंजा बाइक खरीदी थी. रविवार को वह अपनी नई बाइक पर दोस्तों संग शिमला राइड पर निकला था और जैसे ही वह पंचकूला सेक्टर- 4 व 12 हाइवे पर पहुंचा तो निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर अचानक से बाइक अपना संतुलन खो बैठी.

देखते- ही- देखते बाइक पलटे खाती हुई काफी दूर जा गिरी और ललित डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन- फानन में उसे तुरंत पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे ऑल केमिस्ट ले गए थे, जहां उपचार के दौरान ललित की मृत्यु हो गई. स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

स्पोर्ट्स बाइकों का शौकीन था ललित

दो बच्चों के पिता ललित को काफी सालों से राइडिंग का शौक था. उसे स्पोर्ट्स बाइकों पर रफ्तार भरना काफी पसंद था. वह पहले भी कई बार राइड पर जा चुका था, लेकिन इस बार इसी शौक ने उन्हें जिंदगी से अलविदा कर दिया. ललित की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.