भारतीय रेलवे ने किया बदलाव, नए लुक में दौड़ेगी 158 साल पुरानी यह ट्रेन; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधाएं

अंबाला | भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कालका- हावड़ा- कालका नेताजी एक्सप्रेस को लेकर बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, यह गाड़ी अब एलएचबी कोच के साथ सफर करेगी. 14 जुलाई से हावड़ा से और 16 जुलाई को कालका से यह ट्रेन एलएचबी कोच के साथ रवाना होगी, जिनकी संख्या 22 होगी.

Train Railways

नेताजी एक्सप्रेस कालका से रात 11:55 पर रवाना होती है, जोकि तीसरे दिन सुबह 8:05 पर हावड़ा स्टेशन पहुंचती है. वापसी में यह ट्रेन हावड़ा से रात 9:55 पर रवाना होती है. इसके तीसरे दिन सुबह 3:00 बजे यह कालका पहुंचती है.

ट्रेन का इतिहास

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि एलएचबी कोच एक प्रकार का आधुनिक कोच होता है, जिसमें यात्रियों को बेहतरीन सुविधा मिलती है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कोच को डिजाइन किया गया है. यह कोच 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं. इसमें आरामदायक सीटें उपलब्ध कराई जाती है, जिससे यात्री को बेहतर सुविधा मिल सके। इस ट्रेन का इतिहास 158 साल पुराना है, जो सबसे पहले कोलकाता से दिल्ली के बीच चलाई गई थी. बाद में इसका विस्तार करके कालका तक कर दिया गया. बता दें कि शुरूआत से लेकर आज तक कई बार इसके नाम को बदला जा चुका है.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी, सासाराम, भाभुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर,प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, फफोंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, सोनीपत, गनौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ व चंडीमंदिर स्टेशनों पर ठहरती है

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.