हरियाणा में इंटरनेट सेवा ठप्प, किसान आंदोलन के चलते सरकार ने लिया फैसला

अंबाला | MSP सहित कई अन्य मांगों को लेकर पंजाब- हरियाणा की सीमा पर लंबे समय से आंदोलनरत किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है. 101 किसानों का पैदल जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जबरदस्त बैरिकेडिंग की हुई है. वहीं, किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद प्रदेश सरकार ने अंबाला जिले में 4 दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है.

Internet

इन इलाकों में बंद रहेगा इंटरनेट

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है. यह रोक 9 दिसंबर तक जारी रहेगी.

पुलिस कर रही है वापस जाने की अपील

किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही है. वहीं, किसानों का कहना है कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है. पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

किसानी संगठन के झंडों और तिरंगों के साथ बढ़ रहे किसान

किसानों ने हाथ में अपने संगठन के झंडे पकड़े हुए हैं. इसके अलावा कई किसानों ने तिरंगा भी पकड़ा हुआ है. सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.